पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरिया में चाउमिन बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

जरिया में चाउमिन बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरिया गांव स्थित रांची-गुमला मुख्य मार्ग के किनारे सिंघुवा टोली निवासी महावीर महतो के पुत्र 18 वर्षीय विकास महतो को अपराधियों ने सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। विकास महतो नौवीं कक्षा का छात्र था, जो अपने गांव में चाउमिन बेचकर अपनी पढ़ाई-लिखाई करता था। साथ ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसके पिता धुर्वा में रह कर खेतीबारी करते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को बाजार कर जब इसकी दादी घर आई तो देखा कि विकास नहीं उठ रहा है तो उसने हो हल्ला मचाया। पड़ोसी अस्पताल ले जाने लगे तो पता चला कि किसी ने गोली मार दी है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो डीएसपी संजय कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अहमद अली, बेड़ो थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार रमण, इटकी थाना प्रभारी रामवतार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जबकि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम गोली का एक खोखा बरामद किया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। साथ ही डाॅग स्क्वायर्ड की टीम को बुलाई गई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी।

संगीता के हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च

अनगड़ा | दिवंगत छात्रा संगीता कुमारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को गोंदलीपोखर में कुर्मी विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ता आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। मार्च का नेतृत्व केंद्रीय सचिव रामपोदो महतो कर रहे थे। रविवार को संगीता की हत्या कर दी गई थी। रामपोदो महतो ने बताया कि कुर्मी समाज के लिए एक चिंतनीय घटना है। मौके पर सखीचंद महतो, जगेश्वर महतो, अजित महतो, जानकी देवी, सुनीता देवी, कलारेट एक्का, केदारनाथ महतो, महावीर महतो, राजकुमार महतो, संजीत महतो, हेमंत महतो, कुंती देवी, राजू महतो, सुप्रेश महतो, राकेश महतो, बीरबल महतो, बलराम महतो, कारीनाथ महतो, गौरी शंकर महतो, पारसनाथ महतो, बाबूराम महतो, अतिश महतो, बाबूलाल महतो सहित अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...