तमाड़ में दो ट्रकों में टक्कर, एक ड्राइवर की मौत, एक घायल
तमाड़ | रांची-टाटा मार्ग-33 पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक ड्राइवर संतोष कुमार यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वह बिहार के रजौली, जिला नवादा का निवासी था। वहीं, टाटा से रांची की ओर आ रहा ट्रक (एनएल-01एए-9442) के चालक ज्योतिलाल सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां से रिम्स भेज दिया गया। वह नीमडीह सरायकेला का रहने वाला है। घटना इंचाडीह के समीप तड़के करीब पांच बजे की है। संतोष कुमार यादव कोलियरी से ट्रक (जेएच02आर-2444) पर कोयला लेकर जमशेदपुर जा रहा था। इस बीच दूसरी गाड़ी को ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रहा ट्रक के साथ भिड़ंत हो गया।