पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर फूड एंड मॉकटेल तैयार कर बनें भास्कर मधुरिमा किचन क्वीन

समर फूड एंड मॉकटेल तैयार कर बनें भास्कर मधुरिमा किचन क्वीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर में फ्रेश व ताजे फलों से लजीज डिशेज लगभग सभी घरों में बनते हैं। अक्सर महिलाएं इन फलों से ऐसे इनोवेशन कर जाती हैं कि लोग अंगुलियां चाटते रह जाते हैं। अब मौका है उन इनोवेशन्स से अपनी पहचान बनाने का। 25 मई को हरमू रोड स्थित द काव्स रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में आयोजित होने वाले दैनिक भास्कर किचन क्वीन (समर फूड एंड मॉकटेल) कॉन्टेस्ट में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक महिलाएं एसएमएस या वॉट्सएप द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

भाग लेने वाले प्रतिभागियों को घर से एक समर फूड और एक मॉकटेल बना कर लाना है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सारे इंग्रीडिएंट्स और रेसीपी एक कागज पर लिखी होनी चाहिए। तीन सदस्यीय जूरी मेंबर टेस्ट, हाइजीन, प्रजेंटेशन और इनोवेशन के पैरामीटर पर मार्किंग करेंगे। इसी आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। द काव्स रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट इस कार्यक्रम का हॉस्पिटेलिटी पार्टनर और सिल्वर लाइन इवेंट पार्टनर है।

होटल कैपिटॉल रेसीडेंसी के शेफ देंगे लाइव डेमो

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होटल कैपिटॉल रेसीडेंसी के शेफ द्वारा उनके किसी एक सिग्नेचर डिश और मॉकटेल का लाइव डेमो होगा। साथ ही शेफ आपके सवालों के जवाब भी देंगे।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। यह नि:शुल्क है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें मधुरिमा- अपना नाम- उम्र- पता और भेज दें 9304875303 / 9431767129/ 9308513369 पर। दिए नंबरों पर वॉट्सएप द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

खबरें और भी हैं...