मारवाड़ी कॉलेज में शनिवार को फैशन डिजाइनिंग में बीए ऑनर्स फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने प्रेजेंटेशन रखा। इसमें अपने द्वारा तैयार की गईं ड्रेसेज को प्रजेंट किया। इनकी ड्रेसेज में स्टूडेंट्स के 3 सालों की मेहनत झलक रही थी। ज्योति ने लहंगे और गाउन को मिलाकर एक फ्यूजन ड्रेस तैयार की थी। पूरी ड्रेस पर खुद हाथों से बारीक एम्ब्रॉयडरी की थी। सदफ नाज ने ब्लाउज में हाथों से कढ़ाई कर डिजाइनिंग की थी। वहीं अंकिता ने हैंड-क्राफ्टेड ब्रेसलेट बनाया था।
मारवाड़ी कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग की प्रोफेसर डेजी सिंह ने बताया कि यहां के स्टूडेंट्स न्यूयॉर्क, कनाडा, चीन, बोस्टन जैसी जगहों पर इंटरनेशनल ब्रांड्स में कार्यरत हैं।