पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इग्नू : ऑनलाइन काउंसलिंग में एक्सपर्ट से ले सकेंगे सलाह

इग्नू : ऑनलाइन काउंसलिंग में एक्सपर्ट से ले सकेंगे सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने नए शिक्षण सत्र 2018-19 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स सभी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये एडमिशन सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा के लिए होंगे। स्टूडेंट्स इग्नू की वेबसाइट से कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। 100 केबी की अपनी फोटो, साइन, एज प्रूफ सर्टिफिकेट, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, बीपीएल सर्टिफिकेट की कॉपी को स्कैन कर अपलोड करना होगा। साथ ही वे इन कोर्स की फीस भी ऑनलाइन भर सकते हैं।

लाइव डिस्कशन कर सकेंगे

इग्नू नए सत्र से स्टूडेंट्स के लिए ज्ञानधारा इंटरनेट ऑडियो काउंसलिंग शुरू कर रहा है। सुविधा इग्नू की वेबसाइट पर मिलेगी। स्टूडेंट्स सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एक्सपर्ट से लाइव डिस्कशन कर सकेंगे। पहले विभिन्न टॉपिक पर टीचर्स के लाइव लेक्चर सुनेंगे। फिर चैट व टेलीफोन के जरिए उनसे बात कर सकेंगे। ज्ञान वानी को मोबाइल पर भी देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...