रांची के मोरहाबादी मैदान में पहली बार राजस्थान महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का उद्घाटन 19 मई को शाम पांच बजे किया गया। यह मेला 18 मई से 13 जून तक स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मेले मंे कुल 22 राज्यों के करीब 120 स्टाल लगाए गए हैं। मेले में देश के कोने-कोने से हस्तशिल्प और हैंडलूम के कुशल कारीगर अपनी खास वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शनी कर रहे हैं।
मेले में खास आकर्षण राजस्थानी बेडशीट, एप्लिक वर्क की साड़ी, लेदर जूती, गुजरात का खास बंधेज सूट और साड़ी, राजकोट की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुरी साड़ी, सहारनपुर का फर्नीचर, टेराकोटा, फेंगशुई, बिना पानी का कूलर, किचन प्रोडक्ट्स सहित अन्य कई समान लोगों को यहां काफी आकर्षित कर रहे हैं।
बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम: बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए मेला परिसर में हर रोज अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम और अन्य कई तरह के कल्चरल प्रोग्राम का खास आयोजन किया जाएगा। यानि यहां आनेवाले लोग अपने मनपसंद आइटम्स की खरीददारी तो कर ही सकेंगे, साथ ही हर रोज होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का मजा भी ले सकेंगे। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लघु और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना है। हालांकि रविवार को आए आंधी और बारिश की वजह से इस मेले में लगे स्टॉलों को काफी क्षति पहुंची। सोमवार को दिनभर विभिन्न स्टॉल के लोग अपने सामानों को समेटते आैर अरेंज करते नजर आए।