पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी जैसे हुए फंक्शंस, दहेज शादी बेस्ड नाटक \"सौदा\' का हुआ मंचन

शादी जैसे हुए फंक्शंस, दहेज-शादी बेस्ड नाटक \"सौदा\' का हुआ मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्वा वर्ल्ड के द्वारा आयोजित किए जा रहे समर कार्निवल 2018 के अंतर्गत \\\'द ग्रेट इंडियन वेडिंग\\\' थीम पर कार्यक्रम आधारित था। प्रोग्राम भारत में होने वाली भव्य शादियों में होने वाले उमंग, नृत्य, फंक्शंस पर आधारित था। प्रवेश द्वार पर एक सजा हुआ घोड़ा छतरी के साथ खड़ा था। उसके आगे बैंड वाले शादी की धुन बजा रहे थे और बाराती के रूप में लोग डांस भी कर रहे थे। यहां घोड़े पर चढ़कर सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। प्रमुख आकर्षण था स्टर्लिंग मॉडलिंग ग्रुप के द्वारा पेश किया गया फैशन शो। मॉडलों ने भारत के विभिन्न प्रांतों के दूल्हा और दुल्हन की वेशभूषा में रैंप पर कैट वॉक किया। मॉडल दूल्हे और दुल्हन की वेशभूषा में बेहद जच रहे थे।

शादी के कई गानों पर हुए ग्रुप डांस, लोग भी झूमे

फैंसी ड्रेस के तहत वेडिंग ड्रेस में दिखे बच्चे

जेएफटीए के कलाकारों ने शादी और दहेज पर आधारित एक नाटक पेश किया, जिसका नाम \\\'सौदा\\\' था। फैंसी ड्रेस में बच्चे भी दुल्हन-दूल्हे के रूप में तैयार होकर आए थे। अंत में दर्शकों की मांग पर \\\'मेरे यार की शादी है\\\' और \\\'ले जाएंगे, ले जाएंगे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे\\\' गीत पर ग्रुप डांस का आयोजन किया गया।

शादी की रस्म के लिए आए घोड़े पर चढ़कर सेल्फी लेने में मशगूल थे लोग

खबरें और भी हैं...