चिरंजीवी प्ले स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ। रंगारंग कार्यक्रम के तहत कई सांस्कृतिक आयोजन हुए। मुख्य अतिथि के रूप में क्लासिक मिसेज इंडिया और इप्सोवा की रागिनी सिंह भी मौजूद थी। दस दिनों तक चले इस समर कैंप में बच्चों ने यहां सीखे योग, डांस और संगीत का प्रदर्शन किया। कैंप में लगभग 130 बच्चों ने भाग लिया था। समापन समारोह में डीपीएस की प्रिया चंद्रा को मिस समर कैंप का खिताब मिला। फैशन शो में वैभवी फर्स्ट, अनुषा कच्छप सेकंड और दिशा थर्ड हुई। कैंप में शामिल बच्चों ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी अभिभावक मौजूद थे।