एजुकेशन केवल स्कूल कैंपस तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 65 स्टूडेंट्स और 8 टीचर्स के साथ एजुकेशनल ट्रिप पर शिमला और चंडीगढ़ के लिए सोमवार को गरीब रथ ट्रेन से रवाना हुए। इस एजुकेशनल ट्रिप का नेतृत्व स्कूल की प्रिंसिपल रुची प्रिया प्रसाद और मैथ्स के टीचर विनीत कुमार कर रहे हैं। इस ट्रिप में स्टूडेंट्स को दिल्ली में संसद भवन,राष्ट्रपति भवन, शिमला में विभिन्न चर्च, कुफरी में मशहूर हॉर्स राइडिंग करेंगे और चंडीगढ़ घूमेंगे।