पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असि. प्रोफेसर के 1080 पदों पर नियुक्ति के लिए इसी माह मांगे जाएंगे आवेदन, बैकलॉग भी शामिल

असि. प्रोफेसर के 1080 पदों पर नियुक्ति के लिए इसी माह मांगे जाएंगे आवेदन, बैकलॉग भी शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के 7 विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के सृजित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए इसी माह के अंत तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर के 1080 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें नियमित और बैकलॉग के पद भी शामिल हैं। सोमवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू की अध्यक्षता में कुलपतियों की बैठक हुई, जिसमें यह सहमति बनी। उच्च एवं तकनीक शिक्षा विभाग ने बताया कि असि. प्रोफेसर के रिक्त पदों का रोस्टर क्लियर हो चुका है। जेपीएससी के चेयरमैन के. विद्यासागर ने कहा कि मई अंत तक नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। नवंबर 2018 में इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। छह हजार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

गवर्नर सह चांसलर ने की समीक्षा बैठक, नवंबर 2018 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी

किस यूनिवर्सिटी में कितने पद

विवि रेगुलर बैकलॉग कुल

रांची विवि 120 148 268

नीलांबर-पीतांबर 114 50 164

कोल्हान विवि 236 107 343

सिद्धो कान्हू 47 116 163

विनोबा भावे 10 145 155

527 नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर और बैकलॉग के 566 पद रिक्त।

108 शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के मॉडल कॉलेजों में की जाएगी।

2008 के बाद नहीं हुई है असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति।

प्रोफेसर के 38 और रीडर के 81 पदों पर होगी नियुक्ति

रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के 38 और रीडर (एसो. प्रोफेसर) के 81 पद लगभग 30 वर्ष से खाली हैं। जेपीएससी को नियुक्ति की अधियाचना भेज दी गई है। समीक्षा बैठक में जेपीएससी के चेयरमैन ने बताया कि प्रोफेसर और एसो. प्रोफेसर के रिक्त पदों पर जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रमोशन के लिए बन रहा रेगुलेशन

बैठक में अधिकारियों ने गवर्नर को बताया कि विवि शिक्षकों को प्रमोशन के लिए संकल्प जारी किया था। लेकिन रेगुलेशन नहीं बनने से प्रमोशन नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रेगुलेशन बन रहा है। इसके बनते ही प्रमोशन शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...