योग महोत्सव के लिए गुरुनानक स्कूल मंे लगाया गया योग शिविर
गुरुनानक स्कूल परिसर में 18 से 20 मई को होनेवाली आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में योग महोत्सव में भाग लेने हेतू योग शिविर लगाया गया है। इसमें स्कूल के 80 बच्चे योग प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। बच्चे काफी उत्साह के साथ इस शिविर में आ रहे हैं। इसके संचालन में स्कूल की योग शिक्षिका रजनी बक्शी और प्रिया आनंद की मुख्य भूमिका है। स्कूल में प्राचार्य डॉ मनोहर लाल ने योग के प्रति जागरूकता की बात कही और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने योग के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि नियमित योग करने तथा उसे दिनचार्य का हिस्सा बनाने से व्यक्ति स्वास्थ्य रहता है।