- Hindi News
- National
- अपने घर और गांव को साफ रखने के साथ ही अपने शरीर की स्वच्छता का भी रखें ख्याल
अपने घर और गांव को साफ रखने के साथ ही अपने शरीर की स्वच्छता का भी रखें ख्याल
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत इंटर्नशिप के तहत सीयूजे के स्टूडेंट्स ने मांडर प्रखंड के चुन्द गांव में स्कूल के स्टूडेंट्स को स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। राजकीयकृत मध्य स्कूल चुन्द के स्टूडेंट्स को सीयूजे के स्टूडेंट्स ने बताया कि कैसे हमें स्वस्थ रहना चाहिए। खाने से पहले और टॉयलेट के बाद साबुन या हैंडवॉश से हाथ साफ करना चाहिए। घर, स्कूल, बरामदा और अपने गांव को साफ-सुथरा करना चाहिए। साथ ही साथ यह भी बताया कि गिले कचरे को हरे डस्टबिन और सूखे कचरे को ब्लू डस्टबिन में रखना चाहिए। 6, 7 एंड 8 वीं क्लास की छात्राओं को पीरियड और गुड टच और बैड टच से भी अवगत कराया गया। छात्राओं को पैड का उपयोग करना बताया गया। होने वाली समस्याओं से उभरने का रास्ता भी बताया गया। जिन बच्चियों को पीरियड के बारे में नहीं पता था, उन्हें भी इसके बारे में समझाया गया।