- Hindi News
- National
- चिरंजीवी स्कूल में बच्चों ने किए डांस और मॉडलिंग, सोहराय पेंटिंग बनाना भी सीखा
चिरंजीवी स्कूल में बच्चों ने किए डांस और मॉडलिंग, सोहराय पेंटिंग बनाना भी सीखा
चिरंजीवी प्ले स्कूल में समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने डांस और मॉडलिंग में पार्टिसिपेट किया। बच्चों ने यहां डांस भी किए। क्ले मोल्डिंग के साथ बच्चों को यहां सोहराय पेंटिंग सिखाई गई। सीनियर ग्रुप के बच्चों को बटन टांकने और तुरपाई करने की ट्रेनिंग दी गई। बच्चों ने यहां ग्रीन डे सेलिब्रेट किया। अपनी धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कैंप में सर्वाधिक अंक लानेवाले बच्चे को समर प्रिंस और समर प्रिंसेज का खिताब भी प्रदान किया जाएगा।
अधिक अंक पानेवाले बनेंगे समर प्रिंस और प्रिंसेज
बच्चों ने मॉडलिंग में भी लिया हिस्सा।
धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लेते हुए बच्चों ने ग्रीन डे सेलिब्रेट किया।