छात्रों ने रैंप वॉक, ट्रेजर हंट म्यूजिकल चेयर में लिया हिस्सा
आरबी स्प्रिंगडेल स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों द्वारा जमकर मस्ती की जा रही है। जिसमें स्टूडेंट्स को रैंप वॉक, ट्रेजर हंट, म्यूजिकल चेयर, डांस, योगा, कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट, गीता के मंत्र उच्चारण, संगीत जैसे कई प्रकार के कार्यक्रम कराए गए। आज चिन्मय आश्रम के स्वामी माधवन द्वारा बच्चों को गीता चैंटिंग कराया गया। स्कूल के डायरेक्टर ऋषि शाहदेव द्वारा सभी बच्चों के बीच भागवत गीता की पुस्तकें बांटी गई। डायरेक्टर ऋषि शाहदेव ने सभी टीचर्स, अभिभावकों, बच्चों व स्वामी माधवन जी को धन्यवाद किया।