- Hindi News
- National
- स्मार्ट स्कूल बरियातू : मदर्स डे सेलिब्रेशन में हुई कई प्रतियोगिताएं , मांओं ने अपने बच्चे के साथ लिया हिस्सा
स्मार्ट स्कूल बरियातू : मदर्स डे सेलिब्रेशन में हुई कई प्रतियोगिताएं , मांओं ने अपने बच्चे के साथ लिया हिस्सा
रांची | स्मार्ट स्कूल बरियातू में 12 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरूआत केक कटिंग के साथ हुई। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के साथ उनकी मां भी स्कूल में उपस्थित हुईं। मदर्स डे सेलिब्रेशन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स की मांओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।