- Hindi News
- National
- आदर्श किड्स स्कूल : समर कैंप में बच्चों ने पोर्ट को अलग अलग रंगों से सजाना सीखा, रेन डांस में किया धमाल
आदर्श किड्स स्कूल : समर कैंप में बच्चों ने पोर्ट को अलग-अलग रंगों से सजाना सीखा, रेन डांस में किया धमाल
रांची | आदर्श किड्स स्कूल में आयोजित समर कैंप का कल अंतिम दिन था। कैंप में सभी बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने पोर्ट पेंटिंग कर उन्हें कई रंगों से सजाने के गुर भी सीखे। क्विज में भी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर हुए कल्चरल प्रोग्राम में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। कई गानों पर बच्चों ने डांस कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। रेन डांस को लेकर बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था।