सिमडेगा को हराकर रांची फाइनल मेंे
सिमडेगा को हराकर रांची फाइनल मेंे
रांची | राजनदीप सिंह (81) बल्लेबाजी की दम पर रांची की टीम अंतर जिला अंडर-16 एलीट ग्रुप क्रिकेट में सिमडेगा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। ब चाईबासा में खेले गए मैच में सिमडेगा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 8 विकेट खोर 195 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने 75, सुशांत ने 64, विश्वास ने 32 रन बनाए। संजय यादव ने 53/4 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में रांची की टीम 29.5 ओवरों में 8 विकेट पर 196 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से राजनदीप सिंह ने 50 गेंदों में 6 चौके आैर छह छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजो में शिवम झा ने 33, ऋषिकेष ने 17, प्रशांत ने 14 रनों का योगदान किया। हिमांशु ने 28/3 आैर वरुण ने 34/3 विकेट लिए। राजनदीप सिंह को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।