रांची| गांधीनगर बैडमिंटन एकेडमी की ओर से आगामी 19 मई से एक सप्ताह के लिए विभिन्न खेलों का ग्रीष्मकालीन शिविर गांघीनगर में लगाया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह आठ बजे से चलेगा। अधिक जानकारी के लिए खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ( 9835342305) से संपर्क किया जा सकता है।