हॉकी प्लेयर दीपिका हॉलैंड रवाना
रांची| नीदरलैंड में 16 से 25 मई तक आयोजित हॉलैंड एलीट हॉकी कप अंडर-16 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नेशनल हॉकी एकेडमी टीम के साथ झारखंड की दीपिका सोरेंग हॉलैंड के लिए रवाना हो गई। दीपिका के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार, असुंता लकड़ा, मनोज कोनबेगी, प्रतिमा बरवा, आश्रिता लकड़ा, माइकल लाल आदि ने बधाई दी।