सीसीएल, स्टूडेंट एफसी, मोटो, अगड़ू, कुर्गी आैर हुलहुंडू जीते
अगल-अगल जोन में खेले जा रहे बी डिवीजन फुटबॉल लीग में सीसीएल, स्टूडेंट एफसी, जेएसएनवाईएस मोटो, एनवाईवीसी अगड़ू, अमर ज्योति क्लब कुर्गी आैर हुलहुंडू एकेडमी ने अपने-अपने जीते। बरियातू जोन में खेले में खेले गए पहले मैच में स्टूडेंट फुटबॉल क्लब ने जूनियर एफए को 3-0 से हराया। 15वें मिनट में मनोज बाड़ा ने गोल कर खाता खोला। 24वें मिनट में निर्मल लकड़ा आैर 26वें मिनट में अर्जुन मुंडा ने गोल किया। दूसरे मैच में सीसीएल ने बरियातू स्पोर्ट्स एकेडमी को 2-1 से पराजित किया। सीसीएल की तरफ से दोनों गोल 26, 37वें मिनट में गोपाल बोदरा आैर बरियातू की ओर से 30वें मिनट में अमित कुमार ने किया। ब्रांबे जोन में अगड़ू ने रेड रेंजर एफसी चुंद को 2-1 से हराया। अगड़ू की ओर से 10वें, 41वें मिनट में कुणाल उरांव आैर चुंद की तरफ से 13वें मिनट में काली उरांव ने गोल मारा। दूसरे मैच में मोटो ने ब्रांबे को 2-1 से पराजित किया। मोटी की तरफ से 45वें, 60वें मिनट में रवि लकड़ा ने गोल मारा। वहीं, ब्रांबे की ओर से 50वें मिनट में राहुल लिंडा ने गोल किया।
हटिया जोन का पहला मुकाबला अमर ज्योति क्लब कर्गी आैर गोरखा ब्वॉयज के बीच खेला गया। मैच कुर्गी ने 6-0 से अपने नाम किया। 28वें, 29वें मिनट में जगरनाथ, 35वें, 45वें मिनट में प्रवीण उरांव, 38वें मिनट में कृष्णा मुंडा आैर 47वें मिनट में सुनील किंडो ने गोल किया। दूसरे मुकाबले में हुलहुंडू एकेडमी ने डहू यूनाईटेड एफसी को कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से पराजित किया। गोपाल तिर्की ने 40वें मिनट में किया।