टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन अमन केसरी आैर बेस्ट बॉलर अनुराग कुमार हुए
फादर कैजेट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सेंचुरी हिटर्स ने अपने नाम किया। संत जॉन्स स्कूल रांची में खेले गए फाइनल मैच में हिटर्स की टीम ने सुपर ओवर में सुपर लायंस को हराया। सेंचुरी हिटर्स की टीम 12 ओवर में 6/111 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए राजिक ने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अमन ने 24 रनों का योगदान टीम को दिया। मोहसिन ने दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में सुपर लायंस की टीम 12 अोवर में 111 रन ही बना सकी। टीम के लिए सकलैन ने 15, फरहान ने 13 रन बनाए। उत्तम दो विकेट हासिल किए। सुपर ओवर में लायंस की टीम चार रन बनाए। जवाब में सेंचुरी हिटर्स की टीम छह रन बनाकर ट्रॉफी जीत ली।
टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन अमन केसरी, बेस्ट बॉलर अनुराग कुमार, बेस्ट फिल्डर सुजय कुमार आैर बेस्ट विकेटकीपर हर्ष दर्शन हुए। बैनर लोगो कंपीटिशन में पहले स्थान पर लगान बैक, दूसरे स्थान पर सुपर लायंस आैर तीसरे स्थान पर ड्रीम इलेवन की टीम रही। मुख्य अतिथि एसएसपीएफ के स्टेट कॉर्डिनेटर चंद्रदेव सिंह ने विजेता आैर उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। मौके पर चंद्रदेव ने कहा कि खेल से शरीर अच्छा रहता है आैर जब शरीर स्वास्थ्य रहेगा तो पढ़ाई भी अच्छी होगी। मौके पर संत जॉन्स स्कूल के प्राचार्य फादर फ्लोरेंस आैर गेम इंचार्ज जोसेफ तिग्गा आदि शामिल थे।
चैंपियन टीम के खिलाड़ी मुख्य अतिथि एसएसपीएफ के स्टेट कॉर्डिनेटर चंद्रदेव सिंह के साथ।
फादर कैजेट क्रिकेट का खिताब सेंचुरी हिटर्स ने सुपर ओवर में अपने नाम किया