कबड्डी कैंप में 200 खिलाड़ी दिखा रहे दम
रांची | जिलाा कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 10 दिवसीय कबड्डी समर कैंप एसएस प्लस टू हाई स्कूल चिलदाग में शुरू हुआ। स्कूल के प्राचार्य अवनींद्र सिंह और मिडिल स्कूल के प्राचार्य जमाल मुंडा ने कैंप का उद्घाटन किया। कैंप में अनगड़ा प्रखंड गांव के 200 कबड्डी खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। मौके पर रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण सिंह, राम जीत राम, परमेश्वर महतो कोच, अश्वनी सिंह शामिल थे।