इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चेस टूर्नामेंट शुरू
रांची | इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कांके में दो दिवसीय अंडर-13 आैर अंडर-15 चेस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड ओलिंपिक कमेटी के कोषाध्यक्ष शिवेंदू दुबे, स्कूल के प्राचार्य एसके मिश्रा आैर उप.प्राचार्या विनिता तिवारी ने किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम चरण के खिलाड़ियों का चयन किया गया। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के खेल प्रशिक्षक अमरेन्द्र , गुलाम बाकी, खुशबू कुमारी आदि का सहयोग रहा।
प्रीमियर लीग: रेड की जीत में हर्ष चमके
रांची | साई रेड की टीम मोरहाबादी में खेले जा रहे साई प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच जीता। साई ब्लू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवरों में 164 रनों पर आॅल आउट हो गई। टीम की ओर से आस्तिवा ने 50, श्रेष ने 25, अंशु ने 16, सुशांत एक्का ने 12 रनों का योगदान किया। राजश्री व अमरजीत को 4-4 को विकेट मिले। जवाब में साई रेड की टीम 21 ओवरों में 5 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से हर्ष ने 57, राकेश ने 44, अली ने 21 रनों का योगदान किया। शिव, आस्तिवा को 2-2 को एक विकेट मिला। साई रेड के हर्ष सिंह को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।