पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झारखंड आंदोलनकारियों के लिए सवा पांच करोड़ रु आवंटित

झारखंड आंदोलनकारियों के लिए सवा पांच करोड़ रु आवंटित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्य सरकार ने झारखंड और वनांचल आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए सवा पांच करोड़ रुपए आवंटित कर दिया है। कुल 22 जिलों के लिए यह राशि आवंटित की गई है। गृह विभाग द्वारा सभी जिलों के डीसी को उनके जिले में रह रहे आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों के हिसाब से राशि भेज दी है। इस राशि से उन्हें मिलने वाली सम्मान और पेंशन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस राशि से उन्हीं आंदोलनकारियों को पेंशन या सम्मान राशि दी जानी है जिनका नाम झारखंड , वनांचल आंदोलनकारी आयोग द्वारा चिंहित किए जाने के बाद गृह विभाग द्वारा जारी सूची में शामिल कर अधिसूचना जारी की गई थी। सबसे ज्यादा 81 लाख रुपए दुमका जिला, पूर्वी सिंहभूम जिला को 79 लाख रुपए, गिरिडीह को 44 लाख, कोडरमा को 43 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...