भारत बंद के दौरान गिरफ्तार छात्रों की रिहाई को लेकर अनशन जारी
रांची | भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेता संजय महली समेत अन्य छात्रों की रिहाई को लेकर राजभवन के अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आदिवासी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष अजय टोप्पो ने कहा की यह मांग जायज है और जब तक न्याय नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर निरंजना टोप्पो, हेरेंज, पारस लकड़ा, क्षेत्रीय पड़हा समिति हटिया की और से पड़हा अध्यक्ष सिवरन मुंडा कार्यकारी अध्यक्ष निकोलस एक्का, झरिया उरांव आदिवासी लोहरा समाज विक्की लोहरा अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ओरमांझी के सुरेंद्र उरांव, विमल उरांव, नवीन उरांव, सुनील मुंडा, आदिवासी आदिवासी युवा मोर्चा एल्विन लकड़ा, शशि टूटी समेत अन्य थे।