पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएमसीएच के डॉ शरण के विदेश दौरे की होगी जांच

पीएमसीएच के डॉ शरण के विदेश दौरे की होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची: पाटलिपुत्रा मेडिकल कालेज धनबाद में शिशु रोग विभाग में पदस्थापित डॉ. अनिल भूषण शरण के विदेश दौरे की जांच कराई जा रही है। आरोप है कि डॉ. अनिल वर्ष 2000 से 2006 तक विदेश में रहे और इस दौरान उन्होंने वहां नौकरी की। स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मंत्रालय को जांच के लिए पत्र लिखा है। डॉ. अनिल के पासपोर्ट की कॉपी भी भेजी गई है।

पासपोर्ट कार्यालय को भेजे गए पत्र में विभाग की प्रधान सचिव ने लिखा है कि डॉ. अनिल भूषण शरण के संबंध में एक शिकायत पत्र सरकार को प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने विदेश में नौकरी की है। खरे ने डॉ. शरण के विदेश जाने एवं लौटने के संबंध में जांच के बाद प्रतिवेदन (तिथिवार) देने का अनुरोध किया गया है।

इधर,डॉ. अनिल भूषण शरण ने कहा कि मैं विदेश नहीं गया। विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। विभाग क्या कर रहा है जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...