पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब जनता बताएगी एमजी रोड पर पार्किंग बैन की जाए या नहीं

अब जनता बताएगी एमजी रोड पर पार्किंग बैन की जाए या नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजी रोड को नो पार्किंग जोन बनाने के लिए सिटी मैनेजर सौरभ कुमार ने बुधवार को नगर निगम बोर्ड के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि एमजी रोड में अलबर्ट एक्का चौक, सैनिक बाजार, डेली मार्केट, बिग बाजार के पास ही वाहनों की पार्किंग होगी। अलबर्ट एक्का चौक से कडरू मोड़ तक रोड पर गाड़ियां पार्क करने पर पाबंदी रहेगी। पार्किंग की व्यवस्था एमजी रोड से सटी बाइपास सड़कों पर की जाएगी। इसके लिए 18 स्थानों पर ऑफ स्ट्रीट पार्किंग बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लेक रोड क्राॅसिंग बंद कर बड़ा चौराहा तोड़कर छोटा किया जाएगा। 10 स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनेंगे। इस प्रस्ताव को राज्यसभा सांसद, मेयर और पार्षदों ने नकार दिया। डिप्टी मेयर ने कहा कि इस प्लान को पब्लिक डोमेन में डालें। स्टेक होल्डर की बैठक में यह प्रस्ताव दें। लोगों की फीडबैक के आधार पर संशोधन कर इसे लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

आर्किटेक्ट को टाउन प्लानर बनाने पर सवाल : पार्षदों ने कांट्रैक्ट पर बहाल आर्किटेक्ट मनोज कुमार को टाउन प्लानर का प्रभार देने का मामला उठाया। नगर आयुक्त ने कहा कि सरकार ने उन्हें नियुक्त कर निगम में भेजा है। बोर्ड ने सरकार को आपत्ति भेजते हुए हटाने की अनुशंसा कर दी।



ब्राइट न्योन पर सांसद-पार्षदों ने घेरा, चुप रहीं मेयर

ब्राइट न्योन कंपनी के खिलाफ लगातार मीडिया में आ रही बातों पर सांसद महेश पोद्दार और पार्षद अरुण झा ने सवाल उठाए हैं। सांसद ने कहा कि एक एजेंसी को टार्गेट किया जा रहा है। कोई गड़बड़ी है तो जांच कराएं। किसी व्यक्ति विशेष के पीछे न पड़ें। इससे निगम की छवि खराब हो रही है। पार्षद ने भी इस पर जवाब मांगा, लेकिन मेयर ने चुप्पी साध ली। नगर आयुक्त ने दो टूक कहा- नगरपालिका अधिनियम के तहत ही सारे कार्य हुए हैं। मेयर की ओर से जो सवाल उठाए गए हैं और शो-कॉज जारी किया गया है, कहीं से भी उचित नहीं है।

दो महत्वपूर्ण निर्णय, जिससे हमें मिलेगी राहत 00000

1. डिप्टी मेयर ने बिना नक्शा के बने तीन तल्ला निजी भवनों को वैसी स्थिति में रेगुलराइज करने का पत्र फिर से नगर विकास विभाग को भेजने का प्रस्ताव रखा।

2. कूड़ा उठाव के बदले लिया जाने वाला यूजर चार्ज भी 80 रुपए से कम कर 50 रुपए करने संबंधी पत्र सरकार को लिखने का प्रस्ताव पास हुआ।

खबरें और भी हैं...