पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा हिंदपीड़ी मंडल उपाध्यक्ष चान्हो में सड़क हादसे में घायल

भाजपा हिंदपीड़ी मंडल उपाध्यक्ष चान्हो में सड़क हादसे में घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची-डालटनगंज मार्ग पर कटैया के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार।

भास्कर न्यूज | चान्हो

रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर चान्हो के कटैया के समीप बुधवार को हाइवा ट्रक के धक्के से स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में रांची हिंदपीढ़ी मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विक्की सिंह, वीर सिंह सरदार व पवन शर्मा शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर किया गया।

तीनों युवक रांची से किसी कार्यक्रम में भाग लेने कुड़ू जा रहे थे, तभी वहां किसी हाइवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हिंदू नवनिर्माण सेना के जिला अध्यक्ष छोटन महली ने दुर्घटना के लिए सड़क निर्माण कर रही कंपनी को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। बुधवार को भी कंपनी का काम कर रहे एक हाइवा ट्रक ने ही स्विफ्ट कार को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद हाइवा ट्रक प्लांट की ओर भाग गया।

खबरें और भी हैं...