रातू में मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो का हुआ कार्यक्रम
रांची | राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो का कार्यक्रम रातू में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी ने आए दिन आ रही समस्याओं पर चर्चा की। मौके पर प्रदेश महिला अध्यक्ष रुना शुक्ला, प्रदेश सचिव ज्योति कुमारी, निदेशक सुमित कुमार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सुभाष कुमार, चंचला, खलारी अध्यक्ष महेश गंझू, धनबाद जिला सचिव शिवेश विश्वकर्मा, शांतनु आदि मौजूद थे।