पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांका में तेज रफ्तार बस ने 9वीं की छात्रा काे

बांका में तेज रफ्तार बस ने 9वीं की छात्रा काे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांका में तेज रफ्तार बस ने 9वीं की छात्रा काे रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत

अमरपुर | तेज रफ्तार बस ने बुधवार की सुबह अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के डुमरामा के पास एक स्कूली छात्रा काे रौंद दिया। उसकी माैत माैके पर ही हाे गयी। जानकारी के अनुसार रांची से भागलपुर की अाेर जा रही तेज रफ्तार बस ने सुबह के 6:45 बजे घर सुलतानपुर से पैदल डुमरामा गांव स्थित कन्या उच्च विद्यालय पढ़ने जा रही सरगुण हरिजन की 14 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी काे चपेट में ले लिया। बस चालक वाहन लेकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने चालक को वाहन समेत दबोच लिया।

खबरें और भी हैं...