पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मौसमी फलों से बनाएं अपनी सिग्नेचर डिश बनें भास्कर मधुरिमा फूड एंड मॉकटेल क्वीन

मौसमी फलों से बनाएं अपनी सिग्नेचर डिश बनें भास्कर मधुरिमा फूड एंड मॉकटेल क्वीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी में मौसमी फलों का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। महिलाएं इनसे बेहतरीन मॉकटेल और समर फूड्स तैयार करती हैं। घर की अन्नपूर्णा के हाथों बनाए ये डिशेज बच्चों के साथ बड़ो को भी खूब भाते हैं। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए ला रहा है मधुरिमा समर फूड एंड मॉकटेल क्वीन कॉन्टेस्ट। अगर आपके हाथों से बने इनोवेटिव फूड, मॉकटेल का स्वाद लोगों को आपकी तारीफ करने पर मजबूर कर देता है, तो भाग लें हमारे इस कॉन्टेस्ट में। दैनिक भास्कर आपको मौका दे रहा है, जहां आप अपने हाथों के स्वाद का जादू दिखाकर मधुरिमा समर फूड एंड मॉकटेल क्वीन का खिताब जीत सकती हैं। कॉन्टेस्ट 25 मई को हरमू रोड स्थित द काव्स रेस्टोरेंट में होगा। आपको घर से अपना सिग्नेचर समर फूड व मॉकटेल बना कर लाना है। इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स और रेसिपी एक कागज पर लिखी होनी चाहिए। ज्यूरी मेंबर्स द्वारा टेस्ट, प्रजेंटेशन, हाइजीन और बेस्ट इनोवेशन जैसे मानकों पर मार्किंग की जाएगी। इसके साथ ही राजधानी के प्रतिष्ठित होटल कैपिटॉल रेसीडेंसी के शेफ आपको अपने किसी एक सिग्नेचर समर फूड या मॉकटेल का लाइव डेमो देंगे। द काव्स रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट कार्यक्रम का हॉस्पिटेलिटी पार्टनर और सिल्वर लाइन हमारे इवेंट पार्टनर हैं।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है। रजिस्ट्रेशन के लिए आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें मधुरिमा- अपना नाम- उम्र और भेज दें 9431767129 / 9304875303 / 9308513369 पर। दिए गए नंबर पर वॉट्सएप द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन्हीं नंबर्स पर कार्यक्रम से जुड़ी कोई जानकारी भी पा सकते हैं।

बनें दैनिक भास्कर मधुरिमा क्लब का हिस्सा

दैनिक भास्कर मधुरिमा क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और उनका स्वस्थ मनोरंजन हो सके। इसी को ध्यान में रखकर दैनिक भास्कर हर महीने महिलाओं से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता है। मधुरिमा क्लब का हिस्सा बनकर न सिर्फ कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं, इसे और बेहतर बनाने के सुझाव भी दे सकती हैं। मेंबर बनने के लिए 9431767129 / 9304875303 / 9308513369 पर वॉट्सएप करें।

खबरें और भी हैं...