पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपीएस की श्रेयसी को निफ्ट एंट्रेंस में 19वीं रैंक

डीपीएस की श्रेयसी को निफ्ट एंट्रेंस में 19वीं रैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रांची की तीन छात्राएं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की प्रवेश परीक्षा में सफल हुई हैं। इनमें से एक श्रेयसी दीप्ति ने देश भर में 19वीं रैंक हासिल की है। वहीं अन्य दो छात्राओं अदिति शर्मा और राशि कुमारी को क्रमश: 1592 और 1612 रैंक मिली है।

श्रेयसी ने बताया कि वह हमेशा से फैशन की शौकीन रही हैं। इसलिए 10वीं के बाद से ही फैसला कर लिया था कि फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करेंगी। घर से करियर के चुनाव को लेकर हमेशा फ्री हैंड मिला। कभी कोई दबाव नहीं रहा। रिजल्ट के बाद डीपीएस के प्रिंसिपल डॉ. राम सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई दी। कहा कि यह छात्राओं की यह सफलता दूसरे स्टूडेंट्स को भी परंपरागत क्षेत्रों के अलावा दूसरे करियर ऑप्शंस लेने के लिए मोटिवेट करेगी।

श्रेयसी दीप्ति

खबरें और भी हैं...