मदर्स डे के दिन ही मां क्यों सबको तुम्हारी याद आती है..
रांची | राष्ट्रीय महिला काव्य मंच, झारखंड ने बुधवार को काव्य गोष्ठी आयोजित की। इसमें शहर की कई कवयित्रियों ने हिस्सा लिया। रंजना सिन्हा ने मेरी बेटियां हीरे जवाहरात से बड़ी.. कविता पढ़ी। निर्मला सिंह ने \\\'मदर्स डे के दिन ही मां तुम्हारी याद क्यों आती है..\\\' कविता से लोगों को मां की अहमियत के प्रति जागरूक किया। कृष्णा श्रीवास्तव ने \\\'जिंदगी एक सफर है.. जो चलती ही जाती है\\\' सुनाई। इसमें संगीता सहाय, नंदा पांडेय, डॉ. राजश्री जयंती, रश्मि शर्मा, रेणु झा ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस गोष्ठी का संचालन मंच की अध्यक्ष सारिका भूषण ने किया। धन्यवाद रेणु मिश्रा ने दिया।