आरयू में फिल्म मेकिंग वर्कशॉप के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका
रांची | रांची यूनिवर्सिटी फोटोग्राफिक क्लब रूपसी द्वारा आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय फिल्म मेकिंग वर्कशाप में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी मौका है। स्टूडेंट्स अपने बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो, अपने विभागीय आईडी कार्ड की फोटोकॉपी और विभागाध्यक्ष की अनुशंसा के साथ डॉ. सुशील कुमार अंकन के पास आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9431391857 या 7870900009 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वर्कशाप 21-22 मई को आरयू के पीजी फिलॉसोफी डिपार्टमेंट में होगा। यह आरयू के सभी पीजी विभागों के स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स के लिए फ्री है।