पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई एडवांस : ज्योमेट्री बॉक्स, स्लाइड रूलर भी केंद्र पर वर्जित

जेईई एडवांस : ज्योमेट्री बॉक्स, स्लाइड रूलर भी केंद्र पर वर्जित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस साल पहली बार सभी परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन मोट की परीक्षा में ही शामिल होना है। केंद्र पर एडमिट कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके साथ-साथ एक फोटो आईडी और उसकी कॉपी भी कैंडीडेट्स को साथ लेकर जाना है। इसके अलावा पेन, पेंसिल ही केंद्र पर ले जा सकते हैं। अबेकस, स्लाइड रूलर, लॉग-बुक, ज्योमेट्री बॉक्स या ऐसी कोई भी चीज परीक्षा केंद्र पर ले जाना मना है।

जेईई मेन रोल नंबर से भी पा सकते हैं एडमिट कार्ड: जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एडवांस का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से लॉग-इन करना है। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो फॉरगेट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद जेईई मेन का रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...