पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर के वीडियो एप माय फर्स्टवॉल पर रौनक ने

दैनिक भास्कर के वीडियो एप माय फर्स्टवॉल पर रौनक ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के वीडियो एप माय फर्स्टवॉल पर रौनक ने किया था वीडियो अपलोड, अच्छे व्यूज के लिए मिला 15 हजार रु. का इनाम

Young Achiever

सिटी रिपोर्टर | रांची

दैनिक भास्कर समूह के नए वीडियो एप माय फर्स्टवॉल पर इन दिनों रांची के रौनक राज धूम मचा रहे हैं। रौनक के चैनल किकहंटर्स को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो एप पर इन्हें ओवरऑल बेस्ट परफार्मेंस के लिए दैनिक भास्कर की ओर से ईनाम दिया गया। हरमू रोड स्थित दैनिक भास्कर ऑफिस में रौनक को 15 हजार रुपए का चेक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

हरमू रोड स्थित दैनिक भास्कर ऑफिस में इनाम की राशि और सर्टिफिकेट देकर रौनक को किया गया सम्मानित

फोटोग्राफी के शौक ने तय कराया वीडियो ब्लॉगर तक का सफर

रौनक बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही फोटो क्लिक करने का शौक था। मोमेंट्स कैप्चर करना हमेशा अट्रैक्ट करता है। यही फीलिंग धीरे-धीरे उनकी हॉबी बन गई, जो अब वीडियो बनाने तक आ पहुंची है। रौनक को ट्रैवलिंग का भी शौक है। हर ट्रिप को एंज्वॉय करने के साथ-साथ रौनक उसके हर मोमेंट को फोटो और वीडियोज के रूप में कैद भी करते हैं। नई जगहों पर जाना, वहां की खूबसूरती और संस्कृति को कैद कर वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाना उन्हें अच्छा लगता है।

भास्कर के सम्मान से मिला मोटिवेशन : रौनक ने कहा, \\\'सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो शेयर करता था। फिर फर्स्टवॉल के बारे में पता चला और यहां वीडियो अपलोड करने लगा। यहां अच्छी परफॉर्मेंस के लिए मुझे दैनिक भास्कर ने जो सम्मान दिया उससे काफी मोटिवेशन मिला। अब ज्यादा मेहनत कर रहा हूं।

10वीं में स्कूल टॉपर रहे हैं रौनक : 24 वर्ष के रौनक राज 10वीं में अपने स्कूल के टॉपर रह चुके हैं। 12वीं के बाद ही अपनी इंवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली। उसके बाद जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज, रांची से एमबीए किया।

आप भी माय फर्स्टवॉल पर शेयर कर सकते हैं वीडियो

माय फर्स्टवॉल दैनिक भास्कर समूह का नया ट्रेंडिंग और एंटरटेनिंग हिंदी वीडियो मोबाइल एप है। यहां आप भी वीडियोज पोस्ट कर सकते हैं। वीडियो क्रिएटर्स को परफॉर्मेंस के आधार पर आकर्षक इनाम दिए जाते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...