स्टूडेंट्स के लिए... स्नातक फाइनल ईयर के तीन पेपर की परीक्षा फिर से
रांची | रांची यूनिवर्सिटी में स्नातक फाइनल ईयर के परीक्षा परीक्षा प्रोग्राम में बार-बार बदलाव से विभिन्न विषयों के छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। इन विषयों की फिर से परीक्षा लेने की तिथि बुधवार को घोषित कर दी गई। अब 26 अप्रैल को हुई बीबीए की परीक्षा अब 22 मई को होगी। इसी प्रकार दो मई को इतिहास विषय की हुई परीक्षा अब 22 मई को होगी। तीन मई को हुई परीक्षा अब 24 मई को ली जाएगी।