फार्मासिस्टों के लिए... फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन 21 से
रांची | झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल की दूसरी बैठक बुधवार को बिरसा चौक स्थित होटल पार्क स्ट्रीट में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 21 मई से काउंसिल के पंजीयन का कार्य शुरू होगा, जो 31 अगस्त तक चलेगा। काउंसिल के अध्यक्ष टीपी वर्णवाल ने बताया कि अभी काउंसिल में छह सदस्यों का चुनाव होना है, जिसके लिए पंजीयन अभियान चलाया जाएगा।