पारामेडिकल छात्रों के लिए.. रिम्स निदेशक से स्टाइपेंड देने की मांग
रांची | रिम्स पारा मेडिकल छात्रों ने बुधवार को रिम्स निदेशक से मुलाकात की। छात्रों ने कहा कि उनकी कक्षाएं प्रतिदिन नहीं हो रही हैं। छात्रावास की सुविधा नहीं होने के कारण वे लोग किराए के मकान में रह रहे हैं। जबकि कॉलेज के भवन को तैयार हुए करीब दो साल से हो गए हैं। इसके अलावा उनलोगों को स्टाइपेंड नहीं दिया जाता है, जबकि काम के एवज में 1500 रुपये स्टाइपेंड देने का प्रावधान है।