जोहार परियोजना की गतिविधियां शुरू
रांची | जोहार परियोजना के तहत मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए परियोजना क्षेत्र में गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। चान्हो के तीन गांवों में शुक्रवार को उत्पादक समूह की महिलाओं के साथ जोहार के परियोजना निदेशक बिपिन बिहारी ने बैठक की। उन्होंने मछली पालन से जुड़कर कमाई करने की अपील की। ग्रामीण महिलाओं को बिहारी ने मछली उत्पादन एवं विपणन में जोहार परियोजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । ग्रामीण महिलाओं को जोहार परियोजना से जुड़ने के फायदे से बताए गए। मौके पर राज्य कार्यक्रम समन्वयक स्मिता श्वेता थीं।