पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से उज्ज्वला स्वराज अभियान

आज से उज्ज्वला स्वराज अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन द्वारा डाॅ. भीमराव अांबेडकर की जयंती के दिन शनिवार से झारखंड में ग्राम स्वराज अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। 20 अप्रैल को झारखंड में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। झारखंड की 366 गैस एजेंसियों द्वारा 100-100 गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। राज्य की सभी गैस एजेंसियों के लिए इससे अधिक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। उज्ज्वला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, मुखिया और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ये जानकारी इंडेन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक सह प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के स्टेट कोआर्डिनेटर हरीश दीपक ने शुक्रवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत राज्य के 252 गांवों को धुआं रहित करना है। राज्य में कुल 74,247 परिवारों को इस योजना में कवर करना है।

खबरें और भी हैं...