दिल्ली से ज्यादा झारखंड में हो रहा है महिलाओं पर अत्याचार : नेटा डिसूजा
रांची | झारखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी नेटा डिसूजा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी और राज्य में रघुवर सरकार आयी है, महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही क्राइम की अनदेखी कर रही है। राजधानी में पिछले दिन पुंदाग में घटना घटी है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी घटनाएं घट रही हैं। महिला कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। प्रदेश प्रभारी डिसूजा शनिवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात कर रही थीं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा और अन्य महिला कांग्रेस नेता भी थी।