बिना बिल के गुटखा लेकर जा रहा ट्रक धराया
रांची | वाणिज्यकर विभाग रांची ने कार्रवाई करते हुए बिना बिल के गुटखा ले जा रहे ट्रक एनएल 01एन-5471 को पकड़ा है। ट्रक भुवनेश्वर से गुटखा लेकर रांची आया था। लेकिन, ट्रक के पास गुटखा का बिल नहीं था। ट्रक को वाणिज्यकर विभाग ने पकड़कर कोतवाली थाने में रखा है। ड्राइवर को ट्रक ऑनर से गुटखा का बिल लाने के लिए कहा गया है।