हरिओम टावर के पास महिला गार्ड के साथ पार्किंग को लेकर झड़प
रांची | लालपुर थाना क्षेत्र स्थित काली टावर के पास पार्किंग को लेकर दो महिलाएं एक महिला गार्ड के साथ झगड़ गईं। गलत जगह पार्किंग को लेकर जब महिला गार्ड ने दोनों महिलाओं को रोका, तो वे उससे पहले बहस करने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों महिलाओं ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गई। सूचना पाकर लालपुर पुलिस वहां पहुंची। लालपुर पुलिस के सामने दोनों के बीच समझौता हुआ। कोई मामला थाना में दर्ज नहीं कराया गया है।