बेहतर काम के लिए बीएसएनएल के कई कर्मचारी हुए पुरस्कृत
रांची | बीएसएनएल झारखंड परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक केके ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल रांची द्वारा नए मोबाइल कनेक्शन देने, मोबाइल सेवा में सुधार के लिए बीटीएस अपटाइम, इंटरप्राइज बिजनेस के क्षेत्र, नए लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, एफटीटीएच कनेक्शन देने में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। मुख्य महाप्रबंधक ने इन क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया।