- Hindi News
- National
- इफेक्टिव वैक्सीन मैनेजमेंट की समीक्षा एडवर्स इफैक्ट से निपटने के लिए रांची तैयार
इफेक्टिव वैक्सीन मैनेजमेंट की समीक्षा एडवर्स इफैक्ट से निपटने के लिए रांची तैयार
सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को इफेक्टिव वैक्सीन मैनेजमेंट को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें रांची के सभी मेडिकल ऑफिसर और एमओआइसी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शिव शंकर हरिजन ने कहा कि टीकाकरण के बाद किसी तरह के एडवर्स इफेक्ट जैसे इंसीडेंट से निपटने के लिए रांची पूरी तरह से तैयार है। रांची में डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन टीम और रैपिड रिस्पांस टीम पहले से ही काम कर रही है। टीम की ओर से लगातार मॉनिटरिंग का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर और एमओआईसी के नेतृत्व में प्रखंडों में भी रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है, जो टीकाकरण दिवस के बाद लगातार 24 घंटे सघन निगरानी करती है। डॉ. शिव शंकर ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए उसकी मॉनिटरिंग और सुपरविजन बहुत जरूरी है। इसे हमें अपने व्यवहार में लाना होगा। मौके पर डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. सुदक्षणा लाला, डब्लूएचओ के डॉ. पराग, महेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
वैक्सीन के रख-रखाव के बारे में की गई चर्चा
इस समीक्षा बैठक में वैक्सीन के रख-रखाव के बारे में चर्चा हुई। इसमें वैक्सीन एवं कोल्ड चेन रख-रखाव, कोल्ड चेन में इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट की भूमिका, कोल्ड चेन में टेंप्रेचर रिपिटेशन, वैक्सीन पहुंचाने का रूट चार्ट और ओपन वाइल पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा की गयी।