- Hindi News
- National
- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची गरीब रथ समेत दो ट्रेनों में लगाई एक एक एक्स्ट्रा बोगी
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची-गरीब रथ समेत दो ट्रेनों में लगाई एक-एक एक्स्ट्रा बोगी
रांची | यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को रांची-गरीब रथ एक्सप्रेस में एक एक्स्ट्रा थर्ड एसी बोगी और हटिया-पटना एक्सप्रेस में एक एक्स्ट्रा स्लीपर काेच लगाया गया। उधर, ट्रेन लेट आने की वजह से हटिया से दिल्ली जानेवाली हटिया-आनंद बिहार ट्रेन को शुक्रवार को रिशेड्यूल किया गया। यह ट्रेन शाम 4:30 बजे गई, जबकि इसका का निर्धारित समय 2:40 बजे है।
कई ट्रेनें विलंब से आईं : शुक्रवार को धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस एक घंटे, एर्नाकुलम-हटिया तीन घंटे, पटना-हटिया दो घंटे, दरभंगा-सिकंदराबाद सात घंटे, जम्मूतवी-टाटा 9 घंटे, वाराणसी-संबलपुर तीन घंटे, जम्मूतवी-टाटा 10 घंटे और आनंद बिहार हटिया 11 घंटे विलंब से रांची पहुंची।