आचार्य सत्याश्रयानंद ने सीआईएसएफ के जवानों को बताई योग की महत्ता
रांची | आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से सेकेंड रिजर्व बटालियन सीअाईएसएफ, रांची के 200 से अधिक जवानों के बीच शुक्रवार को योग के सैद्धांतिक पक्ष और व्यावहारिक आसन, मुद्रा का प्रशिक्षण दिया गया। संघ के केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य सत्याश्रयानंद अवधूत ने यह प्रशिक्षण दिया। बताया कि ग्रंथि से हो रहे रासायनिक रस स्राव अगर कम या ज्यादा है, तो मनुष्य शरीर और मन से असंतुलित हो जाता है। ग्रंथि के रस स्राव को संतुलित करने में आसन और मुद्रा की महती भूमिका है। आयोजन में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पीतांबर बेसरा एवं विजय वर्धन का योगदान रहा।