पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीरजा सहाय डीएवी में मनी आंबेडकर जयंती और जलियांवाला बाग दिवस

नीरजा सहाय डीएवी में मनी आंबेडकर जयंती और जलियांवाला बाग दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। साथ ही जलियांवाला बाग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय शिक्षिका वीणा सिन्हा ने किया। छात्रों ने अभिभाषण, संवाद, लघु नाटिका एवं काव्य-पाठ द्वारा आंबेडकर जी के सामाजिक संघर्ष वाले जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी काव्य-पाठ एवं अभिभाषण द्वारा बाबा साहेब को सामाजिक न्याय का मसीहा बताया। जालियां वाला बाग हत्याकांड को इतिहास में एक काला दिन बताया। सभी ने उन निर्दोष शहीदों को नमन किया।

खबरें और भी हैं...