पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजन के लिए कमेटी का गठन, जरूरत का करेगी आकलन

प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजन के लिए कमेटी का गठन, जरूरत का करेगी आकलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के प्लस-2 स्कूलों में क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति शुरू की गई है। इसे लेकर आरक्षण अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अजय चौधरी ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर किया है। इसी के आलोक में कोर्ट के निर्देश पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के प्लस-2 स्कूलों में क्षेत्रीय भाषा के पद सृजन को लेकर कमेटी गठित की है।

यह कमेटी भाषा विषयों, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, दर्शन शास्त्र तथा मानव शास्त्र आदि विषयों के पद सृजन के संबंध में आवश्यकता का आकलन कर सुझाव देगी।

माध्य. शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बनी कमेटी

विभाग की ओर से बनायी गई कमेटी में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विप्रा भाल को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा अरविंद कुमार झा, जैक के सचिव रजनीकांत वर्मा और आरडीडीई रांची अच्युतानंद ठाकुर को पदेन सदस्य बनाया गया है। समिति को पांच बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है।

इन बिंदुओं की होगी समीक्षा
अजय चौधरी द्वारा हाई कोर्ट में दायर पीआईएल के लिए दिए गए शपथ पत्र की समीक्षा करेंगे।

मैट्रिक स्तर पर उत्तीर्ण छात्रों से संबंधित प्रमाणित सर्वेक्षण में ओडिशा, एमपी, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश आदि राज्यों में क्या स्थिति है।

नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों में क्या स्थिति है।

पूर्व में जब प्लस-2 स्कूल-कॉलेज विवि के अंतर्गत संचालित थे, तब संबंधित विषयों की कहां-कहां पढ़ाई होती थी और कितने विद्यार्थी थे।

खबरें और भी हैं...